रावण दहन स्थल पर कब्र खोदने का प्रयास असफल



हरदोई
पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से कस्बे का माहौल बिगड़ने से बच गया। रामलीला मैदान के रावण दहन स्थल पर एक विशेष समुदाय की ओर से कब्र खोदकर शव दफनाने को पुलिस ने रामलीला कमेटी की शिकायत पर रोक दिया। विवादित स्थल पर कब्र खोदने आए लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर वापस लौटा दिया।

 रामलीला कमेटी का आरोप है कि रामलीला मैदान के रावण दहन स्थल पर कब्र खोदकर व शव दफनाकर कब्रिस्तान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु सीओ  प्रवीण कुमार यादव व निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने शव दफनाने से रोक दिया। मामला तनाव पूर्ण होता,  इससे पहले ही पुलिस ने एक्शन में आकर मसला सुलझा दिया। शव कस्बे के मोहल्ला सर्कसपूरा के कब्रिस्तान में दफनाने का इंतजाम किया जा रहा है।

 रामलीला मैदान के निकट के ही निवासी नईमुद्दीन के पिता तजमली का बीमारी के चलते निधन बृहस्पतिवार को हो गया था।  घर के ठीक सामने रावण दहन स्थल के निकट कब्र खोदकर, शव‌ दफनाने की तैयारी चल रही थी। इसकी भनक रामलीला कमेटी को लग गई और कमेटी के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताकर पुलिस से शिकायत की। दर्जनों की संख्या में रामलीला कमेटी के सदस्य मेला मैदान पहुंच गए। तत्काल पुलिस ने रामलीला मैदान के निकट शव दफनाने से रोक दिया।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने